• 27-04-2024 13:37:33
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

सुबह के नाश्ते में काम आ सकती हैं, रात में स्टोर करके रखी गईं ये 5 डिशेज

हमारी बिजी लाइफस्टाइल के कारण सुबह-सुबह खाना बनाने का टाइम नहीं मिल पाता है। कई बार थकने के कारण भी लोगों खाना बनाने में आलस आता है। ऐसे में हम यह सोचते हैं कि कोई ऐसी डिश हो, जिसे बनाने में मेहनत भी न लगे और जल्दी बन जाए। वहीं, कई बार हम डिनर में कुछ चीजें इतनी टेस्टी बना लेते हैं कि उसे सुबह भी खाने के मन करता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही डिशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप सुबह खाने के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे व्यंजन जो आप एक बार बनाकर कुछ दिन स्टोर कर रख सकते हैं।

बेसन की कढ़ी

 

बेसन की कढ़ी दही, बेसन, करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, टमाटर, लहसुन से बनाई जाती है, जो कि बहुत टेस्टी और पौष्टिक होती है। इसे आप स्टोर करके रख सकते हैं। दो से तीन दिन किसी कंटेनर में रखकर फ्रिज में इसे रख सकते हैं। ये एक टेस्टी-हेल्दी भारतीय डिश है। इसे चावल के साथ खाया जाता है। कुछ लोग पूरी के साथ भी खाते हैं।

 

 

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा किसे नहीं पसंद। वैसे तो सर्दी के मौसम में गाजर के हलवे का ज्यादा क्रेज रहता है, लेकिन आजकल हर मौसम में किसी भी डिश का स्वाद लिया जा सकता है। गाजर का हलवा दूध, खोया, ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके बनाया जाता है। इसे आप किसी भी कंटेनर में स्टोर करके एक हफ्ते तक खा सकते हैं।

 

सरसों का साग

 

सरसों का साग भी काफी पसंद किया जाने वाला व्यंजन है। सरसों का साग और मक्के की रोटी अधिकतर लोगों को पसंद है। सरसों का साग एक पंजाबी डिश है, लेकिन देशभर में खाया जाता है। उत्तर, पूर्वी भारत में भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप एक बार बनाकर, स्टोर करके कुछ समय के लिए रख सकते हैं।

 

 

राजमा मसाला

 

राजमा चावल एक बेहद ही स्वादिष्ट डिश है। इसे बहुत सारे खड़े मसालों और प्याज, लहसुन के पेस्ट के साथ मनाया जाता है। ये डिश बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। इसे आप स्टोर करके रख सकते हैं। अधिकतर लोगों को राजमा चावल काफी पसंद आते हैं।

 

बैगन का भरता

 

बैगन का भरता बहुत ही टेस्टी डिश होती है। बैंगन, टमाटर, लहसुन, धनिया, मिर्ची, अदरक से बैंगन का भरता बनाया जाता है। इसका टेस्ट बेमिसाल होता है। साथ ही यह आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसे भी आप स्टोर करके रख सकते हैं और बाद में खा सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.